बरेली, मई 9 -- भमोरा। विवाहिता ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है। नवदिया चांढपुर के बनवारी लाल की बेटी चंद्रवती ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि उसका विवाह बिशारतगंज के गांव लोहारी के गौरव राजपूत से फरवरी 2025 को किया था। ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक, एक लाख नकद, सोने की चेन और अंगूठी की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति ने गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। बाद में उसके मायके में आकर मारपीट की। पुलिस ने नौ लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर भगाया, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.