आजमगढ़, मार्च 8 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छित्तेपुर बाजार के पास शनिवार शाम ससुराल जा रहे बाइक सवार युवक से 12 हजार रुपये की ठगी हो गई। वाहन की जांच के बहाने ठगों ने उसे रोका। तलाशी के बाद उसके रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच में जुटी है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लोनियाडीह गांव निवासी इफ्तेखार अहमद शनिवार को सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरागहनी गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। सरायमीर थाना क्षेत्र के छित्तेपुर बाजार के यूनियन बैंक से सौ मीटर आगे पहुंचे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। बाइक के कागजात और लाइसेंस के बारे पूछताछ करने लगे। कहा कि आगे पुलिस की चेकिंग चल रही है। इसके उसकी तलाशी लेते हुए जेब में रखे 12 हजार रुपये निकाल लिए और झांसा देकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.