लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ-सीतापुर हाईवे पार कर रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इटौंजा इंस्पेक्टर सोबरन सिंह ने बताया रविवार रात करीब 12:00 बजे महमूदपुर असोधन के सिधौली निवासी हबीब (35) बीकेटी के शिवपुरी गांव ससुराल जा रहा था। वह इटौंजा रेलवे स्टेशन के सामने पैदल हाईवे पार कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह उछलकर सड़क पर जा गिरा। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग निकला। हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। इटौंजा पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना...