उन्नाव, मई 9 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थानाक्षेत्र के मियागंज-चकलवंशी मार्ग पर शुक्रवार देर रात गड्ढा बचाने के प्रयास में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दूसरे बाइक सवारों ने युवक के साथ मारपीट की और मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाक्षेत्र के अटिया गांव के रहने वाले इंद्रपाल पुत्र श्रीराम शुक्रवार देर रात हरदोई में थाना कासिमपुर क्षेत्र के अटुका गांव ससुराल में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल जरुवाखेड़ा गांव के पास गड्ढा बचाने के प्रयास में सामने से आई दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। वह बाइक समेत ...