ललितपुर, अप्रैल 9 -- बानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंगरा निवासी एक ग्रामीण ससुराल जाते समय सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। ग्राम बंगरा निवासी 25 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र सुंदर पाल सिंह बुंदेला की ससुराल समीपवर्ती मध्य प्रदेश क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद टीकमगढ़ के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में स्थित है। गुरुवार को वह अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल जाने के लिए घर से निकला था। वह अभी कस्बा मोहनगढ़ से कुछ दूर आगे निकला ही था कि किसी अज्ञात वहान ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी और मौके से रफू चक्कर हो गया। इस सड़क हादसे में ग्रामीण लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को तत्काल मोहनगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.