बगहा, मार्च 6 -- बेतिया, हिंदुस्तान संवाददाता। पूर्वी चम्पारण के सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव से पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के महोदीपुर गांव में ससुराल जा रहे अखिलेश मांझी (20) की मौत बस की ठोकर से हो गयी। घटना मंगलवार की रात बेतिया- मोतिहारी सड़क पर थरेसरी चौक के समीप उस वक्त घटी जब वे बाइक से जा रहे थे। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि मृतक अखिलेश मांझी श्रीपुर गांव निवासी हिरा मांझी के पुत्र थे। बुधवार की सुबह जीएमसीएच में अखिलेश के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक अखिलेश पिता हिरा मांझी ने बताया कि उनके पुत्र अखिलेश मांझी की पत्नी रूबी देवी अपने मायके मोहदीपुर में कुछ दिनों से है। रूबी गर्भवती है। मंगलवार की देर शाम पुत्र अखिलेश मांझी होली में कपड़ा देने के लिए अपने ससुराल से घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.