ससुराल जा रहे युवक का शव कार में मिला
गाज़ियाबाद, जून 28 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक युवक का शव उसकी ही कार में मिला है। युवक शनिवार की शाम पत्नी को लेने के लिए देहरादून रवाना हुआ था। रविवार को भारत सिटी सोसाइटी के पास पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क किनारे युवक की कार खड़ी मिली, अंदर वह मृत हालत में मिले। चेहरे पर चोट के निशान हैं, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। निस्तौली गांव निवासी कैलाश पुरोहित का इकलौता 30 वर्षीय बेटा अखिलेश पुरोहित उर्फ सोनू नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। पिता कैलाश पुरोहित ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले अखिलेश की शादी देहरादून की रहने वाली प्रज्ञा से हुई थी। दोनों का एक आठ माह का बेटा भी है। लगभग एक सप्ताह पहले प्रज्ञा अपने मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.