बदायूं, मई 13 -- जिले में एक और लूट की वारदाता। इस बार बदमाशों ने दतागंज में एक बाइक सवार को निशाना बनाया। बरेली के भमोरा से दातागंज के धनौरा गांव स्थित ससुराल जा रहे बाइक सवार से तमंचे के जोर पर 2.50 रुपये से भरा थैला बदमाश लूटकर भाग निकले। लूट की वारदात के बाद पीड़ित ने पीआरबी को जानकारी दी। इसके बाद दातागंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाते हुये इलाके की कांबिंग शुरू की। हालाकि पुलिस लूट की घटना संदिग्ध मान रही है।

घटना का विवरण बरेली जिले के भमोरा कस्बा निवासी धर्मेंद्र यादव पुत्र राकेश यादव ने अपनी ससुराल दातागंत के धनौरा गांव में जमीन पेशगी में ली थी। उसकी का रुपया देने को वह बाइक से भमोरा से दातागंज के धनौरा गांव जा रहा था। बकौल पीड़ित देर शाम वह जैसे ही गांव जयपालपुर और कमां के बीच नरहा नाला के रपटा पुल के पास पहुंच ...