मैनपुरी, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र से गुजर रहे हाइवे पर सुल्तानगंज के निकट ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। युवक की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम नानामऊ निवासी 25 वर्षीय अमित उर्फ इलू जाटव पुत्र बधईलाल जाटव शनिवार की रात बाइक से अपनी ससुराल बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम गजियांपुर जा रहा था। रात साढ़े आठ बजे के लगभग बिछवां थाना क्षेत्र में सुल्तानगंज ब्लाक के निकट हाइवे पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अमित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची बिछवां पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई और परिजनों को जानकारी देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ...