हाजीपुर, फरवरी 27 -- महुआ। ए.सं. थाने के विलंदपुर गांव से महुआ थाने के ही कड़ियों ससुराल आ रहे आर्मी के जवान को महादलित बस्ती में घेरकर बस्ती के असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला बोल दिया। उनकी बाइक को रोक लिया और जमकर मारपीट की और रस्सी से गर्दन दबाने की कोशिश की। बचाने पहुंचे उनके ससुराल वालों के साथ भी मारपीट की। हालांकि हल्ला होने पर लोगों के जुट जाने के बाद आर्मी के जवान की जान बची। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए सदरअस्पताल स्थल हाजीपुर भेजा गया है। घटना गुरुवार की देर शाम महुआ थाना के कड़ियों महादलित बस्ती में घटी। बताया जा रहा है कि विलंदपुर गांव से आर्मी के जवान अपने ससुराल कड़ियों गांव जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...