उरई, दिसम्बर 24 -- माधौगढ़। गोहन थाना क्षेत्र के तरसौर रजबहा की पुलिया से टकराकर बाइक सवार युवक रजबहा में जा गिरा। जबकि, बाइक पुलिया में ही फंसी रह गई। उसे खोजते हुए मौके पर पहुंचे परिजन रजबहे से निकाल कर अस्पताल लेकर गए। जहां पर जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक बाइक से ससुराल जा रहा था और हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। जालौन कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुरा निवासी 32 वर्षीय रोहित पाठक गांव में खेती करने के साथ प्राइवेट विद्यालय में पढ़ाता था। मंगलवार देर शाम वह ससुराल के लिए निकला और गोहन कस्बा पहुंच गया। रात 9:30 बजे ससुराल कुंडऊ जा रहा था। जब रात 11 बजे तक वह ससुराल नहीं पहुंचा तो ससुर अजय कुमार ने फोन लगाया लेकिन फोन नहीं लगा। इस पर ससुर परिजनों के साथ रोहित को खोजने निकले तो तरसौर रजबहे की रेलिंग पर रोहित की बाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.