ससुराल जाने को निकले युवक की सरसोता कुंड में डूबने से मौत
बदायूं, मई 28 -- सहसवान। एक दिन पहले ससुराल से अपनी पत्नी को बुलाने की बात कहकर निकले युवक का प्राचीन सरसोता कुंड में शव मिला। आशंका है कि स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत हुई है। युवक के कपड़े भी सरसोता कुंड के पास मिले हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के प्राचीन धर्मस्थल सरसोता में कुंड पर बुधवार सुबह लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे तो अज्ञात युवक का शव पड़ा दिखा। पुलिस ने शव कुंड से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। यह भी पढ़ें- सरसोता कुंड में डूबने से युवक की हुई मौत, शिनाख्त का प्रयास तब युवक की पहचान उघैती थाना क्षेत्र के कोठा गांव निवासी जितेंद्र पुत्र लीलाधर के रूप में हुई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवार के लोगों ने बताया कि जितेंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.