ससुराल जाते समय बाइक सवार पल्लेदार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
बांदा, अगस्त 19 -- बांदा। बांदा-फतेहपुर राजमार्ग पर मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने ससुराल जाते समय बाइक सवार पल्लेदार को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने घायल को तिंदवारी पीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को पकड़ लिया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा:अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौतदुर्घटना का विवरण तिंदवारी थाना क्षेत्र के कस्बा प्रेम नगर सभासद प्रतिनिधि इस्माइल ने बताया कि 30 वर्षीय नंदकिशोर उर्फ नंदी मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक से अपनी पत्नी संध्या को लेने अपनी ससुराल गांव दोहा जा रहे थे। बांदा-फतेहपुर रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.