बिहारशरीफ, जून 21 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। गया जिला के भीखाचक गांव स्थित अपने ससुराल गये हिलसा के एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। मृतक हिलसा निवासी राजनंदन बिंद का 25 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार है। ससुराल के लोग करंट से मौत होने का दावा कर रहे हैं। वहीं, युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिन पहले ससुराल गया था। शनिवार को सूचना मिली कि करंट से उसकी मौत हो गयी है। इसके बाद शव को हिलसा लाया गया और पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। यह भी पढ़ें- ससुराल गये हिलसा के युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन मिलने पर आरोपों की जांच की जाएगी। (हिलसा से मनीष कुमार) यह भी पढ़ें- ससुराल गये हिलसा के युवक की संदिग्ध स्थिति म...