हापुड़, अप्रैल 22 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शमशाद रोड स्थित सफी की मस्जिद के पास रहने वाले एक युवक के साथ ससुराल में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अनस पुत्र इरफान के अनुसार उसने करीब ढाई वर्ष पहले गजाला पुत्री शमशाद से कोर्ट मैरिज की थी। बताया गया कि अनस अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, जहां अचानक कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे और लोहे के सरिये से हमला कर दिया।शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अनस के भाई आमान और आयान ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने मायके वालों को बुलाकर पति व ससुर को पिटवाया आरोप है कि एक आरोपी ने कट्टा निकालकर आयान के सिर पर बट से वार कर दिया, जिससे उसे चोट आई।पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने जाते समय...