बांदा, जुलाई 1 -- बांदा। पैलाानी थाने के निवाइच गांव निवासी रामसनेही पुत्र सुखदेउना मंगलवार को पत्नी वंदना को लेने ससुराल कमासिन के साड़ासानी गांव गया था। शाम को पत्नी को लेकर वापस लौट रहा था तभी ससुर राजाभइया, साले भूरे, राजेंद्र व कल्लू से विवाद हो गया। मामूली बात पर सभी ने उसकी लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की। पत्नी ने बचाव का प्रयास किया तो उसे भी चोंटे आईं। ससुर उसकी पत्नी को भेजने से मना कर रहा था। पुलिस ने राजाभइया, भूरे, राजेंद्र व कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- झगड़ रहे पति-पत्नी के बीच आए पड़ोसी को पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...