मैनपुरी, मई 10 -- पत्नी को ससुराल से लेने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार को युवक के परिजनों को मौत होने की जानकारी दी गई तो परिजन उसकी ससुराल पहुंच गए। जहां उसका शव घर के बाहर बर्फ की सिल्ली पर रखा मिला। घटना की खबर पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। रविवार की शाम उसका शव गांव लाया गया और अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम हकीमपुर से जुड़ा है। यहां का निवासी 27 वर्षीय रजनेश कुमार पुत्र लाखन सिंह आठ मई की शाम पांच बजे फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम ऊगरपुर जोंता में अपनी पत्नी केशकली और डेढ़ वर्षीय पुत्री खुशी को लेने गया था। यह भी पढ़ें- ससुराल आए दामाद की संदिग्ध हालातों में मौत रविवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.