हरदोई, मई 25 -- हरदोई, संवाददाता । पहले पत्नी भाई के साथ मायके गई। एक घंटे बाद पति भी पहुंच गया। वहां युवक की मौत हो गई l ग्राम पन्योरा बल्लिया निवासी आशीष 22 पुत्र सुरेन्द्र गुप्ता का विवाह करीब 2साल पहले खुशबू पुत्री हरिहर गुप्ता निवासी ग्राम भदेवना के साथ हुआ था। 23 मई की शाम करीब 5बजे खुशबू अपने भाई प्रमोद के साथ मायके आ गई। एक घंटे बाद आशीष भी बाइक से अपनी ससुराल आ गया। आशीष के चाचा शिवनारायण ने बताया शाम करीब साढ़े सात बजे आशीष की तबियत बिगड़ने की सूचना मिली। आशीष को साले प्रमोद लेकर जिला अस्पताल आये साढ़े 11बजे डॉक्टर ने आशीष को लखनऊ रिफर कर दिया। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया lचाचा शिव नारायण ने आरोप लगाया है खुशबू घर से 7 लाख रुपये नगद...