कन्नौज, मार्च 7 -- विशुनगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुडरा गांव निवासी एक युवक की ससुराल में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। कुडरा गांव निवासी अमृत गोविंद राजपूत 25 वर्षीय पुत्र गिरीशचंद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार वह शनिवार को अपनी पत्नी राजकुमारी के साथ सुल्तानपुर जनपद के बूढ़ा गांव स्थित ससुराल गया था। वहां अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे संभाल पाते, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक की पत्नी ने फोन के माध्यम से ससुराल और मायके पक्ष को दी। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के परिवार में डेढ़ वर्षीय पुत्र राम और मां सुमन देवी हैं। सूचना मिलने पर रिश्तेदार और गांव के लोग शोक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.