ससुराल गए मैनपुर गांव के युवक की संदिग्ध स्थिति में हुई मौत
गोपालगंज, जून 7 -- गोपालगंज। नगर थाने के मैनपुर गांव के एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक शिव बालक साह का 38 वर्षीय बेटा राजू साह था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि राजू दो दिन पूर्व अपने ससुराल उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के बाघाचौर गांव में गया था। वहां पर जाने के दौरान सब कुछ ठीक था। लेकिन, अचानक उन्हें पुलिस की ओर से सूचना मिली कि राजू की तबीयत खराब है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,हत्या की आशंका इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने के बाद परिजन गोपालगंज शहर स्थित मॉडल सदर अस्पताल में पहुंचे तो देखा की उसकी मौत हो गई है। उसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.