सोनभद्र, अक्टूबर 4 -- म्योरपुर,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुआ गांव के जंगल में शुक्रवार की रात एक अधेड़ का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय बेचन पुत्र दलशाह निवासी डडीहरा टोला सोढो थाना म्योरपुर कुछ दिन पहले अपने ससुराल सुपाचुआ गया था। शुक्रवार की रात सुपाचुआ गांव के जंगल में उसका शव पेड़ से लटकता हुआ मिला, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि बेचन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मृतक को चार लड़की एक लड़का कुल पांच बच्चे हैं। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है। प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने बताया कि मृतक पिछले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.