मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- मुजफ्फरनगर थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला साकेत कॉलोनी में एक विवाहिता ने परिजनों के साथ ससुराल के बाहर धरना दिया। आरोप है कि वह दो साल से मायके में रह रही थी। रविवार को वह ससुराल पहुंची तो उसे मकान में घुसने नहीं दिया। इस दौरान पति-पत्नी ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। चार घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने दो दिन में जांच कर परिजनों को आश्वासन दिया। वहीं, पति ने नीले ड्रम का जिक्र करते हुए अपनी हत्या की आशंका जताते हुए सनसनी फैला दी।भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी दिसंबर 2023 को मोहल्ला साकेत कॉलोनी में हुई थी। रविवार को विवाहिता परिजनों के साथ ससुराल पहुंची तो ससुराल पक्ष के लोगों ने मकान का गेट नहीं खोला। विवाहिता व उसके परिजन मकान के बाहर धरना देकर बैठ गए। विवाहिता का आरोप था कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.