ससुराल के पास स्कूल में युवक का शव फंदे पर लटका मिला
गंगापार, जून 25 -- नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सराय जयराम में गुरुवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। शव की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम पहुंची तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना का समय पुलिस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7:19 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि ग्राम सराय जयराम में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में मृतक की पहचान 31 वर्षीय धर्मवीर पुत्र लाल बहादुर, मूल निवासी नगला मनसा, थाना पटियाली, जनपद कासगंज के रूप में हुई। वह पिछले लगभग पांच वर्षों से अपनी ससुराल सराय जयराम में रह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.