मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- मुजफ्फरपुर हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। करजा थाने का वांटेड शराब माफिया गुलशन कुमार को उसकी पत्नी ने शुक्रवार दोपहर खबड़ा स्थित ससुराल के पास एक मकान में पार्टी करते पकड़ लिया। उसने तुरंत डायल 112 की टीम को बुलाकर कमरे से पति समेत दो महिला व एक युवती को पकड़वाया। सदर थाने पर चारों से पुलिस टीम ने पूछताछ की। पकड़ी गई दो महिला मिठनपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वहीं, युवती मझौलिया इलाके की है।पुलिस ने तीनों की मोबाइल की जांच की। युवती के मोबाइल पर कुछ संदिग्ध चैट मिले। एक महिला के मोबाइल के मैसेंजर में कई लड़कों के साथ का वीडियो चैट मिला। जांच के दौरान कमरे से कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिलने पर दोनों महिला व युवती के परिजनों को थाने बुलाया गया। फिर पीआर बॉन्ड पर तीनों को छोड़ दिया गया। वहीं, शराब माफिया गुलशन कुमार को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.