ससुराल की जमीन हड़पने के लिए साला को झूठे केस में फंसाया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 3 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदातपुर चौबे टोला निवासी नितेश चौबे ने पुलिस के समक्ष चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसने ससुराल की जमीन हड़पने की नीयत से साला धर्मेश को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजवाया था। कांटी पुलिस ने नितेश को देवघर से गिरफ्तार किया था। कांटी थाना पर शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि दरभंगा जिले के केवटी निवासी धर्मेश का मतदाता पहचान पत्र नितेश ने लिया था। उसके बाद वह साहेबगंज निवासी अपने मित्र मनीष कुमार को विश्वास में लेकर मतदाता पहचान पत्र व दो पुराने खोखा रास्ते में फेंकवा कर झूठी एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मतदाता पहचान पत्र व दोनों खोखा बरामद कर लिया है। गिरफ्तार नितेश चौबे का आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.