उरई, अप्रैल 23 -- उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक की जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी होने पर ससुराल वाले उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजन ससुराली जनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं पर अभी उन्होंने किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी है। युवक का पिछले तीन सालों से अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है जिनके खर्च का मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गुर्जर निवासी 28 वर्षीय अनिल अहिरवार पुत्र रामबाबू मजदूरी करता था। 2019 में उसकी शादी उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी क्रांति से हुई थी। शादी के बाद उनके दो बच्...