महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सैल्दह ऊर्फ कवलदहा गांव में पत्नी को विदा कराने आए एक युवक ने विवाद के बाद ब्लेड से अपना गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। युवक शनिवार को ही बाहर से कमाकर लौटा था।जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी सैल्दह ऊर्फ कवलदहा गांव में हुई थी। वह बाहर रहकर नौकरी करता था। घर लौटने के बाद वह अपनी पत्नी को बुलाने ससुराल गया था। वहां पत्नी से घर चलने को लेकर बातचीत शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। आवेश में आकर युवक ने अपने पास रखे ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया।पुलिस को तहरीर का इंतजारगला रेतने की घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ससुराल पक्ष व अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.