सीवान, मई 13 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में ससुराल में आये एक युवक की ससुराल वालों ने जमकर पिटाई कर दी। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक यूपी के इटावा जिले के स्थानीय निवासी सिपाही राम का पुत्र प्रदीप कुमार राम है। उसका ससुराल भीखपुर में है। वह ससुराल में अपने पत्नी को विदा करा कर ले जाने के लिए आया था। किसी बात को लेकर ससुराल वालों के साथ बकझक हो गया।जिस पर ससुराल वालों ने उसे पीट कर घायल कर दिया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। यह भी पढ़ें- आपसी जमीन विवाद में मारपीट में चार लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...