सोनभद्र, दिसम्बर 29 -- चोपन, हिंदुस्तान संवाद। जुगैल थाना क्षेत्र के चतरवार गांव के छतरी टोला में ससुराल आये युवक की रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से हड़कंप मच गया। ससुराल वालों की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी। मध्य प्रदेश के गढ़वा थाना के चिदावत गांव निवासी 22 वर्षीय रघुनाथ उर्फ सोनू पुत्र प्रभुनाथ रविवार की सुबह अपने ससुराल चतरवार के टोला छतरी में आया हुआ था। देर रात खाना खाने के बाद सोने चला गया। सोमवार की सुबह जब ससुराल के लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो उसके तरफ से कोई प्रतिक्रिया न मिलने से ससुराल के लोग हैरत में पड़ गये। काफी जगाने के बाद जब युवक नहीं उठा तो ससुराल के लोगों ने उसे चोपन...