समस्तीपुर, दिसम्बर 10 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत सहनी टोला में ससुराल आये एक युवक की मौत हो गई। मामला में मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान हलई थाना क्षेत्र के मरीचा गांव निवासी मोहित सहनी के रूप में की गयी है। घटना सोमवार की बतायी गयी है। इस संबंध में थाना में दर्ज यूडी केस में मोहित की पत्नी दुर्गा देवी ने कहा है कि वह अपने मायके उजियारपुर के रायपुर में थी। इसी दौरान विगत चार दिन पहले उनका पति भी रायपुर आये थे। इसी बीच सोमवार की शाम घर से कुछ ही दूरी पर स्थित खलिहान में उनका पति मोहित लड़खड़ा कर मोटरसाइकिल से गिर गए। सूचना पर जब वहां गई तो पता चला की जहर खा कर आत्महत्या कर लिए हैं। इसके बाद आनन फानन में इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उनकी मौत भी हो गई। इसके बाद...