ससुराल आए शराबी पति को पत्नी ने कराया गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 20 -- काको, निज संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने ससुराल में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पटना जिले के परसा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत नथुपुर निवासी सुनील यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वह काको थाना क्षेत्र के दोघड़ा गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था, जहां शराब के नशे में हंगामा करने लगा। उसकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को हंगामा करते हुए पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस द्वारा कराई गई जांच में शराब सेवन की पुष्टि हुई। यह भी पढ़ें- बेन में एक नशेड़ी गिरफ्तार थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.