घाटशिला, अगस्त 7 -- चाकुलिया, संवाददाता। चाकुलिया प्रखंड के श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र स्थित पुखुरिया गांव में गुरुवार को एक नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे झूलती एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। मृतक की पहचान धालभूमगढ़ प्रखंड के नलदोहा गांव के श्रीमत हांसदा 45 के रूप में हुई है। श्रीमत हांसदा पुखुरिया गांव में अपने ससुराल आया था। मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक शरीर पर चोट के निशान थे। लाश पेड़ की ऊंची डाली से रस्सी से झूल रही थी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और लाश को फंदे से उतरवाया। थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...