ससुराल आए युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
बरेली, मई 29 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। पत्नी से अनबन के चलते युवक ने सड़क किनारे फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। बदायूं में थाना कादरचौक के गांव कादरबाड़ी निवासी अरमान की शादी सुभाषनगर के गांव मिलक रौंधी निवासी युवती से हुई है। अरमान दिल्ली में जूते-चप्पल बेचने का काम करता है। दो दिन पूर्व अरमान की पत्नी झगड़ा कर दिल्ली से अपनी अपने मायके आ गई। इस पर गुरुवार को अरमान भी दिल्ली से बरेली आया और पत्नी को ले जाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं गई। इसके बाद उसने ग्राम महेशपुरा में बाजपेई डेयरी के पास एडवरटाइजिंग बोर्ड में गमछा बांधकर फंदा लगाने की कोशिश की। मगर आसपास के लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को सूचना दे दी। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.