ससुराल आए युवक ने किया कीटनाशक का सेवन
सोनभद्र, जून 28 -- म्योरपुर। बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव स्थित अपनी ससुराल आए एक युवक शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी हालत नाजुक होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा निवासी 28 वर्षीय दिनेश कुमार पुत्र छोटे शनिवार को अपनी ससुराल कोंगा गांव आया था। बताया जा रहा है कि शनिवार रात वह ससुराल से बाहर गया था। आरोप है कि उसी दौरान उसने धान की फसल में प्रयोग होने वाले कीटनाशक को पी लिया। ससुराल लौटने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे लगातार उल्टियां होने लगीं। घटना की जानकारी होते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.