रामपुर, मार्च 20 -- सैदनगर। घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र के पैदानगर गांव के पास की है। कोतवाली मिलक के दीपपुर गांव निवासी अमरपाल (28) की शादी दो वर्ष पूर्व अजीमनगर थाना क्षेत्र के मझरा बगड़खा गांव से हुई थी। बुधवार की शाम युवक के होली की दावत पर अपनी ससुराल आया था। दावत खाने के बाद रात करीब 9 बजे युवक अपनी बाइक से घर के लिए निकला था। युवक रास्ता भटक कर रजानगर की ओर जाने लगा। थाना क्षेत्र के पैदानगर गांव के पास युवक की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक सड़क किनारे खाई में जा गिरा। रात में किसी समय युवक की मौत हो गई। गुरुवार सुबह राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.