ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत
हरदोई, मई 27 -- हरदोई। हरियावां थानाक्षेत्र के बसोहा सुमई गांव में पत्नी और बच्चों के साथ ससुराल आए युवक की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पाली थानाक्षेत्र के रामापुर लाल निवासी राजीव खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार सुबह मृतक के ससुर मुन्नालाल ने बताया कि राजीव मंगलवार को पत्नी और बच्चों के साथ घर आए थे। रात में खाना खाने के बाद वह अपने साले रामबाबू के साथ छत पर सोने चले गए। देर रात करीब चार बजे अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। यह भी पढ़ें- ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी हरियावां लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.