भदोही, मार्च 22 -- भदोही, संवाददाता। शहर के रसूलपुर में ससुराल आए युवक की बाइक पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। मामले से कोतवाली पुलिस को अवगत कराया गया है। सूबे के प्रतापगढ़ अजीत नगर, भूलियापुर निवासी मो. इमरान ने तहरीर में कहा कि उनकी ससुराल भदोही कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर में है। पत्नी का हाल-चाल लेने को वह ससुराल 19 और 20 मार्च की रात को आए थे। दरवाजे पर बाइक को रात में खड़ा किया था। सुबह बाइक गायब थी। उधर, जिले में आए दिन हो रही बाइक चोरियों का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.