बांका, अप्रैल 23 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के निम्मा टांड़ गांव में शादी में ससुराल आए एक युवक की बदमाशों ने पीटपीट कर हत्या कर दी। मृतक सुइयां थाना क्षेत्र के भाजु कुरा गांव के स्व शनिवार मरांडी के पुत्र सुरेश मरांडी(35) था। बदमाशों ने उसे पीट पीट कर और गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव के पास ही कांवरिया पथ के पास फेंक दिया गया। गुरुवार की सुबह मृतक का शव कांवरिया पथ के पास देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही जिलेबिया मोड़ थानाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर दलबल के साथ निम्मा टांड़ गांव पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए महिला की हत्या कर नदी में फेंका, ससुर गिरफ्तार, 9 पर केस इस संबंध में मृतक के भाई शशिकांत मरांडी ने थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.