औरैया, जनवरी 24 -- औरैया, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव मढ़ापुर स्थित ससुराल आए युवक की शनिवार शाम अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं अस्पताल परिसर में पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। जानकारी के अनुसार अयाना थाना क्षेत्र के गांव अनरुद्ध नगर सबाइन निवासी उजागर का 35 वर्षीय पुत्र सुंदर सिंह गुरुवार को अपनी पत्नी बेबी, पुत्र डालचंद और पुत्री अनुष्का के साथ मढ़ापुर ससुराल में आयोजित जन्मदिन पार्टी में शामिल होने आया था। शनिवार की शाम अचानक सुंदर सिंह की हालत बिगड़ गई, जिससे परिवार के लोग घबरा गए। आनन-फानन में निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल औरैया लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.