ससुराल आए युवक का संदिग्ध हाल में पेड़ से लटकता मिला शव
सोनभद्र, अगस्त 28 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अमवार चौकी अंतर्गत बघाडु गांव में शुक्रवार को ससुराल आए एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव को फंदे से उतारने का विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीपरडीह निवासी 35 वर्षीय शक्ति सिंह पुत्र स्वर्गीय रामदेव अपने ससुराल बघाडु गांव में कुछ दिनों से रह रहा था। शुक्रवार को वह परिजनों को बिना बताए घर से बाहर चला गया। कुछ देर बाद घर से करीब 50 फीट की दूरी पर स्थित बेल के पेड़ से नायलॉन की रस्सी के सहारे उसका शव लटकता मिला। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर अमवार चौकी प्रभारी फूलचंद निषाद प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.