ससुराल आए युवक का शव सड़क किनारे मिला
कानपुर, मई 18 -- रसूलाबाद, संवाददाता। सोमवार शाम रसूलाबाद क्षेत्र के चौबेपुर मुनौरापुर गांव के बीच सड़क किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई। मृतक गुलरिया दिबियापुर का निवासी था। गत 14 मई को ससुराल गोपालपुर गड़रिया के लिए आया था। औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के गुलरिया गांव निवासी तीस वर्षीय श्यामजी पुत्र रामशंकर गत 14 मई को ससुराल रसूलाबाद क्षेत्र के गोपालपुर गड़रिया गांव जाने की बात कहकर घर से बाइक से निकला था। देर रात तक ससुराल न पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। वहीं परिजनों ने 15 मई को दिबियापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार शाम रसूलाबाद क्षेत्र के चौबेपुर मुनौरापुर गांव के बीच सड़क किनारे खड्ड में बाइक सहित युवक पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.