देवरिया, जनवरी 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। ससुराल आए एक युवक का शव शनिवार की रात क्षेत्र के सकरापार रेलवे ढाला के समीप रेलवे लाइन के किनारे मिला। शव मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़ोसी प्रांत बिहार के बगहां के कोटवा के रहने वाले रामशरण (40) की ससुराल धनौती कला गांव में थी। शनिवार को उनकी ट्रेन दिल्ली के लिए थी। इसलिए वह बच्चों के साथ ससुराल आए और शाम को ट्रेन पकड़नी थी। ट्रेन पकड़ने के लिए वह बच्चों के साथ स्टेशन पर भी पहुंचे, लेकिन टिकट कन्फर्म न होने के चलते बच्चों को उन्होंने गांव भेज दिया, जबकि कुछ देर बाद आने की बात उन्होंने कहा। देर रात उनका शव सकरापार रेलवे ढाला के समीप से बरामद किया गया। शरीर पर चोट के निशान थे। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.