ससुराल आए युवक का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप
उन्नाव, जून 30 -- उन्नाव, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के महमदखेड़ा गांव स्थिति ससुराल आए युवक का मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने ससुरालीजनों पर मारपीट कर हत्या कर शव को फंदे से लटका फांसी का रूप दिए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदोई थाना संडीला के उमरताली गांव के रहने वाले 40 वर्षीय सुखनंदन पुत्र स्व. बाबूलाल सोमवार सुबह पत्नी केशकली को लेकर बाइक से आसीवन थाना के महमदखेड़ा गांव ससुराल गया था। मृतक सुखनंदन के बड़े भाई राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि सोमवार शाम साले कमलेश, रामचंद्र, सोनेलाल व सुरेश ने मिलकर सुखनंदन को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा था। शाम को सुखनंदन ने फोन पर जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर मंगलवार सुबह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.