रायबरेली, मार्च 11 -- सतांव,संवाददाता। गुरूबख्शगंज थाने की अटौरा बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में ससुराल आए युवक का गांव से कुछ दूरी पर पेड़ की डाल से फांसी के फंदे से लटकता शव मिला। युवक पत्नी को मायके में छोड़ने के बाद अपने घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की बीते नवम्बर माह में शादी हुई थी। हालांकि पुलिस की जांच के बाद ही युवक की मौत की स्थिति स्पष्ट होगी। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लखनाखेड़ा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय बलराम पुत्र स्व. शत्रोहन की करीब तीन माह पहले बीते 29 नवंबर वर्ष 2025 को अटौरा बुजुर्ग गांव के रहने वाले श्यामलाल साहू की बेटी रामावती के साथ शादी हुई थी। युवक बुधवार दोपहर बाद अपनी पत्नी को साथ लेकर बाइक से अपनी ससुराल आया था। शाम लगभग छह बजे युवक पत्नी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.