हरदोई, मार्च 8 -- शाहाबाद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कनकापुर मजरा सिकंदरपुर नरकतरा गांव में ससुराल आए एक युवक का शव नीम के पेड़ से गमछे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की पहचान 45 वर्षीय विजय पाल सिंह पुत्र भगवानदीन सिंह निवासी ग्राम ख्वाजगीपुर थाना पचदेवरा के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ससुराल कनकापुर आया हुआ था। रविवार सुबह गांव से करीब 700 मीटर दूर पश्चिम दिशा में राधेश्याम पुत्र बिहारी के खेत में स्थित नीम के पेड़ से उसका शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने की आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.