संभल, अप्रैल 25 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव चाऊपुर डांडा में ससुराल आए एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के बाहर पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गांव बुद्धनगर खंडुआ निवासी 22 वर्षीय हरिओम की शादी करीब एक वर्ष पहले चाऊपुर डांडा निवासी आरती से हुई थी। वह बुधवार को अपनी पत्नी के साथ ससुराल आया था। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 8 बजे हरिओम घर से परचून की दुकान से तंबाकू लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। यह भी पढ़ें- डुपटा कला में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार सुबह चाऊपुर डांडा से दुपट्टा कला...