हाजीपुर, मई 9 -- महनार। सं.सू. महनार थाना क्षेत्र के महनार-सलहा सड़क पर योगी स्थान के निकट शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक रिश्ते में साढ़ू बताए जा रहे हैं और अपने ससुराल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी के दिन ही सड़क हादसे में पिता-चाचा की मौतघटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार तीसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडाउता गांव निवासी नरेश पासवान के पुत्र शिवा पासवान तथा महुआ थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी धनेश पासवान के पुत्र आमोद पासवान महनार के देड़पुरा गांव स्थित अपने ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। दोनों देड़पुरा निवासी देवेन्द्र पासवान उर्फ मल्लू पासवान के दामाद बताए गए हैं। बताया गया कि दोनों युवक किसी का...