पीलीभीत, मार्च 4 -- पूरनपुर। थाना हजारा के गांव शांतीनगर के रहनेवाले वशीर पुत्र रहीम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनका दामाद मैनुद्धीन पुत्र वाहिद ससुराल घूमने आया था। बीते 30 नबवंर को मैनुद्धीन शांतीनगर में पैदल जा रहे थे। इस दौरान बाइक लेकर आए सतवीर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे मैनुद्धीन गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक चालक सतवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.