हाजीपुर, जून 1 -- करताहां क्षेत्र के गुरमिया गांव में ससुराल आए दामाद को जहर खिला कर मार देने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार के शाम की हैं। मृतक मिथलेश कुमार उम्र 28 वर्ष राजापाकर थाना क्षेत्र के बाकरपुर गांव का रहने वाला था,जो सोमवार की दोपहर बाद अपनी पत्नी सोनी की खोज में ससुराल गुरमिया आया था। शाम में उसकी मौत की बात सामने आई। बेटा की मौत की सूचना मिलने पर मृतक की मां मुन्नी देवी और बहन गुरमिया गांव पहुंची।

मृतक की पारिवारिक जानकारी करताहां थाना और एसडीपीओ गोपाल मंडल भी पहुंचे। जहां मृतक की मां और बहन ने पुलिस को बताया 12 साल पहले मिथलेश की शादी गुरमिया गांव के सत्यनारायण पासवान के बेटी से हुई थी। उसे तीन बच्चे हैं। मिथलेश बैंगलोर में प्राइवेट काम करता था और वहीं किराया के मकान में पत्नी बच्चों को रखे हुए था। कुछ दिन पहले पत्नी पत...