देवरिया, मार्च 17 -- तरकुलवा(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। ससुराल आए दामाद की पिटाई कर मनबढ़ों ने मोबाइल व बाइक की चाबी छिन ली। मामले में पीड़ित की सास ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की रहने वाली जयदा खातून पत्नी इम्तियाज का आरोप है कि उनके दामाद इस्तेखार पुत्र लियाकत उनके घर आए हुए थे। 14 मार्च की शाम को वह अपने घर पकवाइनार जा रहे थे। अभी वह वृंदावन नहर पुलिया के पास पहुंचे थे कि तभी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उन्हे रास्ते में घेर लिया और हांकी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं उनका मोबाइल व बाइक की चाबी भी छीन लिए। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर की जांच कर आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.